Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

 *₹30,000 के इनामी पत्नि की हत्या के आरोपी को थाना घुघरी पुलिस ने नागपुर से किया गिरफ्तार*

*तीन वर्षों से फरार चल रहे हत्या के आरोपी को थाना घुघरी पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

*घटना का विवरण:-* दिनांक 20/05/2022 को थाना घुघरी में प्रकरण क्रमांक 109/2022 धारा 302 भा.दं.वि. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था, जिसमें आरोपी श्यामसिंह धुर्वे निवासी जिगरघटा ने लकड़ी के डंडे से मारकर अपने ही पत्नि की हत्या कर दी गई थी। मामले का आरोपी श्यामसिंह धुर्वे पिता बुधसेन धुर्वे (उम्र 35 वर्ष), निवासी जिगरघटा, थाना घुघरी घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था, जिसकी तलाश हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट जोन, बालाघाट द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹30,000/- के इनाम की घोषणा की गई थी।

 

प्रकरण में फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा टीम का गठन कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। गठित टीम द्वारा थाना प्रभारी घुघरी पूजा सिंह बघेल के नेतृत्व में आरोपी की तलाश हेतु सूचना संकलित की गई। प्राप्त सूचनाओं एवं उनके विश्लेषण के आधार पर आरोपी की उपस्थिति नागपुर, महाराष्ट्र में चिन्हित की गई व टीम को नागपुर रवाना किया गया, जहाँ से आरोपी को थाना बाड़ी, नागपुर शहर, महाराष्ट्र से पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर दिनांक 15/07/2025 को माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया।

 

उक्त इनामी फरार आरोपी की गिरफ्तारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बिछिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी घुघरी निरीक्षक पूजा सिंह बघेल, सउनि रामकृष्ण बघेल, आरक्षक टाकीराम परस्ते, फग्गन सिंह नेटी, चालक धनेश मरावी, सैनिक पवन सोनवानी, सायबर सेल से सुर्यचंद बघेले एवं सुरेश भटेरे की विशेष भूमिका रही।

Related posts

ग्राम पंचायत जगनाथर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मनाई गई जयंती

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 21 अक्टूबर 2023

Reva India News

केन्द्रीय मंत्री ने नैनपुर क्षेत्र में किया विकास कार्यों का लोकार्पण सड़क, सभामंच तथा उच्च स्तरीय पुलों का हुआ शुभारंभ

Reva India News

Leave a Comment