Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बाढ़ और अतिवृष्टि को लेकर पूर्व तैयारियां पुख्ता रखें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए निर्देश

मंडला 22 जुलाई 2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बाढ़ और अतिवृष्टि को लेकर पूर्व तैयारियां पुख्ता रखें। हमारा प्रबंधन इस तरह का हो कि कोई भी अप्रिय घटना न होने पाए। आपदा में होने वाली जनहानि हमारे लिए पीड़ादायक होती है। बारिश के समय हमारे जो तीज, त्यौहार आ रहे हैं उनके लिए नदी, सरोवर आदि के तटीय क्षेत्रों में श्रद्धालुओं के अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को कलेक्टर, कमिश्नर की वीडियो कॉन्फ्रेंस में मानसून के संबंध में तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे जिलों के कलेक्टर्स को संबोधित करते हुए कहा कि वे उत्तर प्रदेश के तटवर्तीय जिलों के जिला प्रशासन के संपर्क में रहें जिससे वहां के नदियों के जल प्रवाह की जानकारी समय पर मिले।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मानसून के इस सत्र में अभी तक हुई बारिश, बाढ़ की स्थिति, किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन, राहत शिविर की जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में खरीफ फसलों के लिए उर्वरक की मांग तथा आपूर्ति की जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यूरिया, एनपीके, डीएपी तथा एसएसपी जैसे रासायनिक उर्वरकों के साथ-साथ हमें जैविक उर्वरकों के बारे में किसानों को ज्यादा जागरूक करने की जरूरत है, जिससे आने वाले वर्षों में रासायनिक उर्वरकों की मांग को कम किया जा सके। बैठक में आने वाले वर्षाकाल के लिए तैयारियाँ, वर्षा का पूर्वानुमान, बांधों में जलभराव की स्थिति, जनहानि, पशुहानि तथा मकान क्षति के राहत प्रकरण आदि विषयों पर विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में मंडला एनआईसी कक्ष से कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, श्री अरविंद सिंह सहित संबंधित अधिकारी शामिल हुए।

Related posts

राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमो के क्रम में आज दिनांक 30/08/2025 को मंडला में जिला पुलिस मंडला द्वारा सद्भावना फुटबॉल मैच का आयोजन सिटीजन इलेवन ने पुलिस इलेवन को 4–0 से हराया

Reva India News

प्रत्येक पात्र व्यक्ति का आयुष्मान पंजीयन सुनिश्चित करें – हर्षिका सिंह समीक्षा बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जागरूकता हेतु एडवाइजरी जारी  

Reva India News

Leave a Comment