Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्कूली शिक्षा के आधारभूत आयामों पर बैठक सम्पन्न

मंडला 23 जुलाई 2025

स्कूली शिक्षा के विभिन्न आधारभूत आयामों पर विचार-विमर्श और जिला स्तरीय फीडबैक नोट तैयार करने के उद्देश्य से बुधवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में  बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में शिक्षा विभाग के जिला तथा विकासखंड स्तरीय अधिकारियों, एडीपीसी, एपीसी, बीईओ, बीआरसी, बीएसीसी, बीएसी, प्रधान अध्यापक, अभिभावक, समस्त स्टेक होल्डर्स और शिक्षा के क्षेत्र से संबंधित विशेषज्ञों ने सक्रिय भागीदारी की।

बैठक में स्कूली शिक्षा के विभिन्न पहलुओं, जैसे पाठ्यक्रम, शिक्षण विधियाँ, मूल्यांकन प्रणाली, बुनियादी ढाँचा, शिक्षक प्रशिक्षण, अभिभावकों की भूमिका और समग्र शैक्षिक वातावरण पर गहन विचार-विमर्श किया गया। सभी सुझावों और फीडबैक को संकलित कर एक विस्तृत जिला स्तरीय नोट तैयार किया जाएगा, जिसे भविष्य की शैक्षिक नीतियों और कार्यक्रमों के निर्माण में उपयोग किया जाएगा।

Related posts

कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई

Reva India News

टंटया मामा आर्थिक कल्याण योजना हेतु आवेदक संपर्क करें

Reva India News

जिले में मिले 12 नए कोरोना पॉजीटिव

Reva India News

Leave a Comment