Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

100 कलाम नवरत्न छात्रावास के बच्चों ने सीखे लैंगिक अपराधों से बचाव के तरीके समेकित बाल संरक्षण पर कार्यशाला सम्पन्न महिला बाल विकास का आयोजन

मंडला 23 जुलाई 2025

महिला बाल विकास विभाग मंडला द्वारा 100 कलाम नवरत्न आदिवासी बालक छात्रावास मंड़ला में समेकित बाल संरक्षण योजना अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2015 एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के प्रावधानों के विषय में विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित बाल कल्याण समिति, जिला मंडला के अध्यक्ष गजेन्द्र गुप्ता, सदस्यगण श्री रंजीत कछवाहा, सुश्री शशि पटेल, श्री संतोष कुमार यादव और श्रीमती तृप्ति शुक्ला तथा महिला बाल विकास के सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ पटवा ने संबधित विषय पर छात्रावास के बच्चों से संवाद किया।

श्री पटवा ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों से उनके संरक्षण के लिए शासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन पर चर्चा किया। बाल कल्याण समिति, जिला मंडला के अध्यक्ष श्री गुप्ता ने बच्चों को बाल कल्याण समिति के कार्य पर जानकारी साझा की। उन्होने बताया कि 18 वर्ष की आयु तक के लोग बच्चों की श्रेणी में आते हैं। आपने किशोरावस्था को परिभाषित किया। बच्चों के साथ लैंगिक अपराध घटित न हो इसके लिए बचाव के उपाय सुझाए।

 

Related posts

19 से 25 नवम्बर 2021 तक ’कौमी एकता सप्ताह’ का आयोजन

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार24 सितम्बर 2021

Reva India News

एसडीएम नैनपुर के द्वारा शासकीय डिग्री कॉलेज निवारी, लोक सेवा केंद्र एवं शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया गया अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस जारी शासकीय डिग्री महाविद्यालय निवारी में अनियमितताएं, प्राचार्य समेत कई स्टाफ अनुपस्थित; कलेक्टर मण्डला एवं अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा को कार्यवाही हेतु जाँच प्रतिवेदन प्रेषित

Reva India News

Leave a Comment