Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सामान्य सभा में की गई विभागीय प्रगति की समीक्षा नारायणगंज जनपद पंचायत सभाकक्ष में बैठक का आयोजन

मंडला 23 जुलाई 2025

जनपद पंचायत नारायणगंज में सामान्य सभा की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सभी शासकीय विभागों की वित्तीय वर्ष की प्रगति की समीक्षा की गई एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी ली गई। बैठक में आत्मा परियोजना एवं कृषि विभाग से प्राकृतिक खेती योजना पर विस्तार से बातचीत कर जानकारी ली गई। स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा में स्वास्थ्य परीक्षण हेतु व्यक्तिगत संपर्क पर ध्यान देने हेतु निर्देश दिये गये। सभी प्रसव शासकीय अस्पताल में हो इस पर ध्यान दिया जाये। समीक्षा में आजीविका मिशन-मनरेगा के अभिशरण में ’एक बगिया मां के नाम योजना’ पर विस्तार से कृषि सखी के माध्यम से सिपरी एप्लिकेशन से हितग्राही चयन पर प्रगति की समीक्षा हुई। पशुपालन, उद्योग विभाग, पीएचई, शिक्षा विभाग आदि ने भी प्रगति प्रतिवेदन से सामान्य सभा को अवगत कराया।

बैठक में जिला पंचायत सदस्य श्री भूपेन्द्र वरकड़े, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री आशाराम भारतीया, जनपद उपाध्यक्ष श्री अविनाश शर्मा, सभी जनपद सदस्य, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणगंज श्रीमति दीप्ति यादव के साथ कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग, आजीविका मिशन, पीएचई, उद्योग व्यापार केन्द्र, शिक्षा विभाग, वन विभाग, उद्यानिकी विभाग से विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।

Related posts

जिलहरी घाट, ग्राम गयाजीपुर, मंडला में स्थित काशी विश्वनाथ वैदिक गुरुकुल

Reva India News

केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को करें लाभान्वित – कलेक्टर 31 मार्च तक चलेगा संकल्प से समाधान अभियान जिला अधिकारियों की बैठक लेकर दिए निर्देश

Reva India News

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आंगनवाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए अनंतिम सूची ऑनलाईन चयन पोर्टल पर प्रकाशित

Reva India News

Leave a Comment