Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*”नशे से दूरी है जरूरी” अभियान: बस और ऑटो चालकों के बीच जागरूकता

मंडला अभियान के अंतर्गत, बस और ऑटो चालकों के बीच गहन जागरूकता अभियान चलाया गया। उन्हें नशे से होने वाले व्यक्तिगत, सामाजिक और व्यावसायिक नुकसान के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान, “नशे से दूरी है जरूरी” के संदेश वाले स्टीकर बसों और ऑटो रिक्शा पर लगाए गए, ताकि ये वाहन चलते-फिरते जागरूकता संदेश का माध्यम बन सकें। साथ ही, पम्पलेट भी वितरित किए गए, जिनमें नशे से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी और हेल्पलाइन नंबर शामिल थे।

यह प्रयास इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि सार्वजनिक परिवहन चालक बड़ी संख्या में लोगों के संपर्क में आते हैं। उनकी जागरूकता न केवल उनके स्वयं के जीवन को बेहतर बनाएगी, बल्कि वे अनजाने में भी यात्रियों और समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने में सहायक होंगे।

Related posts

राजस्व न्यायालय में चलने वाला प्रत्येक प्रकरण आरसीएमएस पर दर्ज करें – डॉ. सिडाना राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

जलवायु परिवर्तन में मानव के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव, एडवायजरी जारी

Reva India News

पूजन घाट में की गई नर्मदा सेवा

Reva India News

Leave a Comment