Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संकल्प से समाधान विशेष अभियान का द्वितीय चरण 16 फरवरी से प्रारंभ मंडला, 13 फरवरी 2026

सुशासन एवं स्वराज के लिए विकसित मध्यप्रदेश के लक्ष्य अंतर्गत शासन
के समस्त विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और सेवाओं का पूरा लाभ ग्राम
पंचायतों, नगरीय निकायों, तहसील एवं जिला स्तर पर उसके पात्र हितग्राहियों तक
समय-सीमा में पहुँचाने के लिये 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक संकल्प से
समाधान विशेष अभियान चलाकर पात्र हितग्राहियों को भारत सरकार एवं राज्य
शासन की हितग्राहीमूलक सेवाओं का लाभ प्रदान किया जायेगा। यह अभियान 4
चरणों में चलाया जा रहा है। अभियान का द्वितीय चरण 16 फरवरी से प्रारंभ
होकर 16 मार्च 2026 तक चलाया जायेगा। इसके अंतर्गत प्रथम चरण में प्राप्त
आवेदन, शेष आवेदनों का निराकरण कलस्टर में शिविर लगाकर किया जायेगा।
इसके लिए कलस्टर बनाकरण निर्धारित दिनांक को कलस्टर स्थल कलस्टर स्तरीय
शिविर लगाने के लिए शासकीय सेवकों को शिविर, पर्यवेक्षक, प्रभारी, शिविर सहयोगी

बनाकर आदेशित किया गया है कि सर्व संबंधित अधिकारी, कर्मचारी उपरोक्तानुसार
अपने-अपने कलस्टर में संबंधित योजनाओं के आवेदनों, शिकायतों को प्राप्त कर
उनका निराकरण समय-सीमा में कराना सुनिश्चित करेंगे। कलस्टर स्तर में शिविर
लगाने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं।
16 फरवरी को जनपद पंचायत नैनपुर के ग्राम डिठौरी, जनपद पंचायत
बिछिया के ग्राम अंजनिया, नारायणगंज के ग्राम खिन्हा, जनपद पंचायत बीजाडांडी
में कलस्टर स्तरीय शिविर लगाया जायेगा।
इसी प्रकार 17 फरवरी को जनपद पंचायत मंडला के ग्राम जंतीपुर, नैनपुर के
मुगदरा, मोहगांव के चाबी, नारायणगंज के देवरीकला, बीजाडांडी के उदयपुर ग्राम में
शिविर लगाया जायेगा।

Related posts

एकलव्य विद्यालय पिपरिया के सर्दी, सिरदर्द एवं बुखार से पीड़ित बच्चों को कराया गया भर्ती बीमार बच्चों को देखने जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर  

Reva India News

जल संचय अभियान के अंतर्गत बैठक का आयोजन  

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 1 नवंबर 2024

Reva India News

Leave a Comment