Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में अब तक 1079.8 मिमी वर्षा

मंडला 27 जुलाई 2025
मंडला जिले में एक जून से 27 जुलाई तक की अवधि में औसत रूप से कुल 1079.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 27 जुलाई की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 38.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन मंडला में 23.8 मि.मी., नैनपुर में 70.8 मि.मी., बिछिया में 59.9 मिमी, निवास में 26.6 मि.मी., घुघरी में 31.2 मि.मी. एवं नारायणगंज में 19.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 जुलाई तक तहसील मंडला में 1175.6 मिमी, नैनपुर में 1120.6 मिमी, बिछिया में 1086.6 मिमी, निवास में 1099.4 मिमी, घुघरी में 944 मिमी एवं नारायणगंज में 1064.7 मिमी वर्षा आंकी गई है। इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 733.3 मिमी वर्षा हुई थी। इस अवधि में पिछले वर्ष तहसील मंडला में 925 मिमी, नैनपुर में 1029.2 मिमी, बिछिया में 610 मिमी, निवास में 776.7 मिमी, घुघरी में 303 मिमी एवं नारायणगंज में 769 मिमी वर्षा आंकी गई थी

Related posts

मतदान दलों के अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण आज से

Reva India News

प्रदेश की जीवनदायिनी मां नर्मदा की सेवा करने से पुण्य लाभ मिलता है – पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने एक करोड़ की लागत से माहिष्मती घाट के सौन्दर्यीकरण के कार्यों का शुभारंभ किया

Reva India News

मंडला जिले के विभिन्न ब्लॉकों में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित ग्रामीणों को बैंकिंग, डिजिटल भुगतान और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की दी गई जानकारी

Reva India News

Leave a Comment