Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में आए 71 आवेदन कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्यायें

मंडला 29 जुलाई 2025

जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों ने कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा को अपनी समस्याएं बताई और आवेदन दिए। कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने ने वीसी के माध्यम से भी अधिकारियों को निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिये। मंगलवार को सम्पन्न हुई जनसुनवाई में 71 आवेदन आये। जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, श्री जेपी यादव, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम और अन्य अधिकारियों ने भी लोगों की समस्यायें सुनी और समय-सीमा में निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। जनसुनवाई में पेंशन, वाद-विवाद, पीएम आवास योजना के तहत लेबर भुगतान आदि से सम्बंधित आवेदन किए गए।

Related posts

आज 7 स्थानों में आयोजित होंगे शिकायत निवारण शिविर

Reva India News

बड़ी खैरी के बड़े तालाब पर जल संरक्षण कार्यक्रम आयोजित जनभागीदारी से की गई साफ-सफाई, जागरूकता रैली का आयोजन किया गया

Reva India News

मुस्कान पुनर्वास केंद्र के विशेष बच्चों ने किया कान्हा टाइगर रिज़र्व का भ्रमण वन और वन्य प्राणियों को नज़दीक  रोमांचित हुए बच्चे

Reva India News

Leave a Comment