Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

डायरिया रोको अभियान के तहत पेयजल स्त्रोतों का किया क्लोरिनेशन

मंडला 29 जुलाई 2025

जिला कलेक्टर मंडला श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खंड मंडला कार्यपालन यंत्री श्री मनोज भास्कर के मार्गदर्शन में विकासखंड स्तर में गठित क्लोरिनेशन टीम द्वारा जिले के ग्रामों में स्थापित हैंडपंपों में जर्मेक्स, ब्लीचिंग पाउडर डालकर क्लोरिनेशन किया जा रहा है। ब्लॉक बीजाडांडी के ग्राम मोईयानाला, ढूंढ़वा, जमुनिया, खम्हेरखेड़ा, करहैया, कालपी, पौनिया माल, बरवाही, लालपुर, ख़ाम्ही, ब्लॉक घुघरी के ग्राम देवहरा, बम्हनी, जुनवानी, गजराज, ख़जरी, उमरिया, पीपरदोन, ब्लॉक मोहगांव के ग्राम इंद्रा माल, इंद्रा रैयत, गिठार, मोहगांव, उमरिया, ब्लॉक बिछिया के ग्राम भपसा, नेवसा, बसनिया, दानीटोला, सरही, कटंगा माल, कटंगा रैयत, टकटुवा, भानपुरखेड़ा, ब्लॉक मंडला के ग्राम धोरगांव, इमलीगोहन, खारी, सिलपुरी, कूड़ोपानी, केहरपुर, कन्हारी, ब्लॉक नारायणगंज के ग्राम देवहार, घोंटखेड़ा, पटेहरा, मैली एवं ब्लॉक नैनपुर के ग्राम सकवाह कला, बिछुआ, सर्री, भोंगाद्वार, जैदपुर, ब्लॉक निवास के ग्राम जलधरा, खरखरा, हरीसिंघोरी, बस्तरी, बस्तरा, उमरिया में क्लोरिनेशन किया गया। क्लोरिनेशन के साथ-साथ टीम द्वारा ग्रामीणों को पेयजल स्त्रोतों के आसपास साफ सफाई करने, नियमित रूप से पानी की जांच कर पानी के उपयोग हेतु जानकारी दी गई।

Related posts

सीईओ जिला पंचायत श्री शास्वत सिंह मीना ने किया खेत तालाबों का निरीक्षण

Reva India News

पीएम किसान समृद्धि केन्द्र वन स्टॉप सेंटर के रूप में कार्य करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु ई.व्ही.एम. मशीनों की कमीशिनिंग 16 को

Reva India News

Leave a Comment