Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला जिले के कारीगरों एवं बुनकरों के लिए प्रशिक्षण एवं उपकरण सहायता के लिए आवेदन आमंत्रित

मंडला, 11 जून 2026

जिला पंचायत मंडला के हस्तकरघा एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा कौशल एवं तकनीकी विकास योजना 2021 के अंतर्गत जिले के कारीगरों एवं बुनकरों के कौशल उन्नयन तथा करघा उपकरण प्रदाय के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत जिले के बुनकरों, स्व-सहायता समूहों, अशासकीय एवं शासकीय संस्थाओं, सहकारी समितियों तथा मास्टर बुनकरों को प्रशिक्षण एवं उपकरण सहायता प्रदान की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र आवेदक 16 जून तक अपने प्रस्ताव कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

योजना के लिए वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही हेतु कुल 5 लाख 79 हजार 300 रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इसमें सामान्य वर्ग के लिए 4 लाख 60 हजार रुपये, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 96 हजार रुपये तथा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 23 हजार 300 रुपये का प्रावधान किया गया है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त प्रस्तावों पर विचार नहीं किया जाएगा। योजना संबंधी अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में 8989723206 एवं 9859500194 पर संपर्क किया जा सकता है। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने पात्र हितग्राहियों एवं संस्थाओं से समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।

Related posts

कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों ने समझी प्रवेश की प्रक्रिया

Reva India News

Elderly woman gets separated from family during Taj Mahal visit. How Agra Police helps her

Admin

ग्राम पंचायत करें नल.जल का सुचारू संचालन.कलेक्टर

Reva India News

Leave a Comment