Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

“एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत कल्पतरु विधापीठ महाराजपुर विद्यालय में हुआ पौधारोपण


मण्डला, 30 जुलाई 2025 —

“एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत कल्पतरु विधापीठ विद्यालय, महाराजपुर में शाला के विद्यार्थियों द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मातृभूमि और मातृत्व को समर्पित करते हुए पर्यावरण संरक्षण की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

 

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए, जिनमें अधिकतर छायादार और पर्यावरण संतुलन में सहायक पौधे शामिल थे। शाला प्रधानआध्यापक श्री परसराम रजक जी ने पर्यावरण के महत्व को बतलाया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सेवानिवृत्त शिक्षक श्री राजेश क्षत्रिय जी ,एवँ श्री अजय कांड्रा जी द्वारा किया गया। उनके कुशल नेतृत्व में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

पौधारोपण में सहयोग देने वालों में विद्यालय के समर्पित शिक्षक नीरज कांड्रा, श्री गौरांग रजक, एवँ श्रीमती ममता रजक की अहम भूमिका रही:

एवं शालेय स्टाफ मौजूद रहे

 

इन सभी के सहयोग से विद्यालय परिसर में हरियाली का संदेश फैलाया गया।

 

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई और पौधों की देखभाल हेतु जिम्मेदारियाँ भी सौंपी गईं।

 

प्रधानाचार्य एवं स्टाफ द्वारा इस आयोजन की सराहना की गई और सभी को इस मुहिम को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया गया।

Related posts

कोदो-कुटकी उत्पादक किसान 24 तक कराएं पंजीयन

Reva India News

कलेक्टर ने किया महाराजपुर मुख्य सड़क का निरीक्षण

Reva India News

विभागीय लक्ष्य एवं पूर्ति की जानकारी भेजने के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment