Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हाईकोर्ट के जस्टिस श्री संजीव सचदेवा का कलेक्टर-एसपी ने किया आत्मीय स्वागत  

मंडला 30 मार्च 2025

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के जस्टिस श्री संजीव सचदेवा का अल्प प्रवास पर मंडला आगमन हुआ। सर्किटहाउस में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा ने जस्टिस श्री संजीव सचदेवा का पौधा भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। औपचारिक मुलाकात के बाद अधिकारी द्वय द्वारा जस्टिस को मंडला की सुप्रसिद्ध गोंड़ी पेंटिंग भी भेंट की गई। इस दौरान जिला प्रधान न्यायाधीश श्री कमल जोशी, विशेष न्यायाधीश आरके रावतकर, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, तहसीलदार मंडला श्री हिमांशु भलावी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत गृह प्रवेशम् कार्यक्रम 16 का

Reva India News

सेवानिवृत शासकीय सेवकों का पीपीओ वितरित कर किया सम्मानित

Reva India News

जिले में प्राकृतिक खेती की भरपूर संभावनाएँ – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने कार्यशाला में किसानों को किया प्रेरित

Reva India News

Leave a Comment