Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों को गंभीरता से लें – अपर कलेक्टर

मंडला 1 अगस्त 2025

अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने सीएम हेल्पलाईन में दर्ज शिकायतों के निराकरण के संबंध में समीक्षा करते हुए कहा कि सभी जिला अधिकारी सीएम हेल्पलाईन के शिकायतों को गंभीरता से लें तथा इनका संतुष्टिपूर्वक निराकरण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि जिले की ग्रेडिंग सुधारने का प्रयास करें। 50 दिवस से अधिक वाले प्रकरणों को प्राथमिकता से लें एवं आवेदकों से बात करते हुए प्रकरणों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कराएं।

बैठक में उच्च न्यायालय के अवमानना प्रकरणों के संबंध में उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी प्रत्येक प्रकरण में न्यायालय के आदेशानुसार कम्पलाईंस कराएं। कम्पलाईंस की जानकारी माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए पावती की प्रति जिला शाखा में प्रस्तुत करें। रिट पिटिशन के प्रकरणों के संबंध में उन्होंने कहा कि प्रत्येक पिटिशन में यथोचित दबाव न्यायालय में प्रस्तुत करें। संबंधित की पावती जिला शाखा में जमा कराएं। बैठक में राजस्व प्रकरण, समाधान, फार्मर रजिस्ट्री, ई-केवाईसी सहित अन्य विषयों पर विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, श्री जेपी यादव, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

जिले में मिले 57 नए कोरोना पॉजीटिव केस  

Reva India News

जनसुनवाई में करिश्मा भारतीया को मिला 10 हजार रूपए का चैक

Reva India News

अनुविभागीय अधिकारी ने किया मोहगाँव क्षेत्र का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment