Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बैगा जनसमुदाय का जांच एवं उपचार करने के लिए विशेष हेल्थ केम्प का शुभारंभ

मण्डला 9 नवम्बर 2020

कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा जिला योजना भवन से मोबाईल मेडिकल यूनिट को शिविर हेतु विकासखण्ड के ग्रामों में हरी झण्डी दिखाकर बैगा जनसमुदाय का जांच एवं उपचार करने के लिए विशेष हेल्थ केम्प का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में डॉ. श्रीनाथ सिंह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. विजय मिश्रा, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, श्री शैलेन्द्र सिंह जिला कार्यक्रम प्रबंधक, श्रीमती सुलोचना रजक उप मीडिया अधिकारी एवं दीनदयाल चलित अस्पताल की टीम तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह मण्डला ने जानकारी दी कि उक्त केम्प में जिले के समस्त विकासखण्ड अंतर्गत ग्रामों में निवासरत बैगा जनसमुदाय का विशेष हेल्थ केम्प आयोजित कर जांच एवं उपचार दीनदयाल चलित अस्पताल के माध्यम से सुनिश्चित किया जायेगा। केम्प में बैगा जनसमुदाय का हेल्थ कार्ड भी बनाया जायेगा। इस हेतु जिला स्तर से विकासखण्डवार, ग्रामवार रूटचार्ट तैयार किया गया है जिससे समस्त बैगा जनसमुदाय को शत् प्रतिशत स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जा सके।

Related posts

माह की अंतिम तारीख के पूर्व खाद्यान्न प्राप्त कर लें

Reva India News

रक्षित केंद्र में साइबर सुरक्षा जागरूकता माह एवं पुलिस झंडा दिवस के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

3 कोरोना मरीज मिले

Reva India News

Leave a Comment