Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित मंडला आगमन की तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा

मंडला 12 अगस्त 2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 14 अगस्त को प्रस्तावित मंडला आगमन के मद्देनजर की जा रही तैयारियों की कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों की गोलमेज कक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों पर बिन्दुवार चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

कलेक्टर ने सेक्टरवार अधिकारियों की ड्यूटी, कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, सफाई व्यवस्था, रोड शो, हेलीपेड से कार्यक्रम स्थल तक की सड़क की साफ-सफाई व मरम्मत, आमसभा के लिए लगाए गए डोम, सेफ हाउस, ग्रीन रूम, विद्युत व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर लगाई जाने वाली विभागीय प्रदर्शनी, हितलाभ वितरण, लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम आदि की जानकारी ली और इन्हें समय से पूर्व पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, सहायक कलेक्टर श्री आकिप खान, उपसंचालक कृषि श्री अश्विनी झारिया, जिला परिवहन अधिकारी श्री विमलेश गुप्ता, एसीईओ जिला पंचायत श्री विनोद मरावी सहित संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण में ग्राम ग्याराडोंगरी एवं सिजोरा में स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

एनएच-30 पर 22 तथा मंडला-चिल्पी राजमार्ग पर बनाए गए 55 स्पीड ब्रेकर सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए थे निर्देश

Reva India News

चाईल्ड लाईन ने घुघरी में आयोजित किया कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment