Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संभाग आयुक्त ने कोविड वैक्सीनेशन बढ़ाने के दिए निर्देश

मण्डला 25 मई 2021

जबलपुर संभाग आयुक्त श्री चंद्रशेखर बोरकर ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से जबलपुर संभाग के अंतर्गत सभी जिलों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिलों में कोविड संक्रमण की स्थिति, पॉजीटिविटी रेट तथा अन्य जरूरी बिन्दुओं पर विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण कम होने की स्थिति में जरूरी गतिविधियों को रणनीति के तहत् शुरू करें। इसी प्रकार ऐसे क्षेत्र जहां पर कोरोना संक्रमण के मामले हैं उनमें भी विशेष प्लान बनाकर संक्रमण को कम करें। श्री बोरकर ने सभी जिलों में ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता, कोविड केयर सेंटर में जरूरी व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। उन्होंने कोविड वैक्सीनेशन पर चर्चा करते हुए कहा कि इसे लगातार बढ़ाएं। लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक एवं सकारात्मक बनाएं। आदिवासी क्षेत्रों में वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय एनजीओ की मदद लें।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बैठक में जिले में कोविड केयर सेंटरों की स्थिति, उपलब्ध बेड, मॉयल के माध्यम से बनाए जा रहे कोविड अस्पताल, जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति, कंटेनमेंट जोन तथा रेड, ऑरेंज तथा ग्रीन पंचायतों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कोविड वैक्सीनेशन की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 18 से 45 वर्ष के आयु के व्यक्तियों का टीकाकरण संतोषजनक है। इसी प्रकार 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का अधिक से अधिक टीकाकरण करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में वैक्सीनेशन बढ़ाने के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी प्रकार स्थानीय भाषा में पोस्टर, बैनर, दीवार लेखन तथा ऑडियो एवं वीडियो संदेश भी प्रसारित किए जा रहे हैं।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 24 अप्रैल 2023

Reva India News

मलेरिया प्रभावित हाई रिस्क ग्रामों में दो चक्रों में किया जाएगा कीटनाशक का छिड़काव कीटनाशक छिड़काव का प्रथम चक्र 16 जून से प्रारंभ

Reva India News

टी.बी. स्क्रीनिंग एवं टीबी जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

Leave a Comment