Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंडला में आयोजित बलराम जयंती समारोह में होंगे शामिल मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 82 लाख से अधिक किसानों को 1671 करोड़ रूपए की राशि का होगा अंतरण 226.12 करोड़ रूपए की लागत राशि के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन एवं लोकार्पण

मंडला 13 अगस्त 2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आरडी कॉलेज मंडला में आयोजित कृष्ण भ्राता, कृषि देवता भगवान बलराम जयंती समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में प्रदेश के 82 लाख से अधिक किसानों को 1671 करोड़ रूपए की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करेंगे। इसमें मंडला जिले के 1 लाख 39 हजार 197 किसानों को 28.11 करोड़ रूपए की राशि होगी हस्तानांतरित। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव यहाँ आयोजित कार्यक्रम में 226.12 करोड़ रूपए की लागत राशि के कुल 24 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। इसमें 202.25 करोड़ रूपए के 9 कार्यों का भूमिपूजन एवं 23.87 करोड़ रूपए के 15 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्राम भीमडोंगरी विकासखंड मवई में 172 लाख रूपए की लागत के पुलिस जनमित्र सहयोग केन्द्र स्थापना कार्य, 387.71 लाख रूपए की लागत के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खजरी में 10 अतिरिक्त कक्ष निर्माण, 386.49 लाख रूपए की लागत के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अहमदपुर में 10 अतिरिक्त कक्ष निर्माण, 123.20 लाख रूपए की लागत के शासकीय हायरसेकेंडरी स्कूल दाढ़ीभानपुर में 3 लैब एवं 4 अतिरिक्त कक्षों का भवन निर्माण कार्य, 641.74 लाख रूपए की लागत के लावाधार जलाशय का नहर सहित निर्माण कार्य (लाभान्वित ग्राम उमरिया एवं खमरिया) स्वीकृत वर्ष फरवरी 2018 निर्माण पूर्ण होने का वर्ष 30 मार्च 2024 सिंचित वर्ष – 185 हेक्टेयर, 42.23 लाख रूपए की लागत के माध्यमिक शाला भवन निर्माण कार्य बसनी, 27.04 लाख रूपए की लागत के ग्राम पंचायत ग्वारा में मुक्तिधाम में बाउंड्रीवॉल एवं समतलीकरण कार्य, 33.08 लाख रूपए की लागत के ग्राम पंचायत किन्द्री हाईस्कूल में सिमरिया बाउंड्री तक सड़क 1 कि.मी. एवं 2 पुलिया निर्माण, 49.27 लाख रूपए की लागत के चुटका से चुटका टोला (कुंडा) मार्ग निर्माण, 199.78 लाख रूपए की लागत के तिलगांव से चंदेहरा बैगाटोला मार्ग निर्माण, 65 लाख रूपए की लागत के उप स्वास्थ्य केन्द्र लावर का भवन निर्माण, 65 लाख रूपए की लागत के उप स्वास्थ्य केन्द्र बुदरा का भवन निर्माण कार्य, 65 लाख रूपए की लागत के उप स्वास्थ्य केन्द्र सलैया का भवन निर्माण कार्य, 65 लाख रूपए की लागत के उप स्वास्थ्य केन्द्र भालीवाड़ा का भवन निर्माण कार्य एवं 65 लाख रूपए की लागत के उपस्वास्थ्य केन्द्र जामगांव का भवन निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे।

इसी तरह 398.01 लाख रूपए की लागत के मदनपुर नैझर मार्ग लम्बाई 4 कि.मी., 304.83 लाख रूपए की लागत के नकावल पहुंच मार्ग लम्बाई 4 कि.मी., 11234.17 लाख रूपए के घुटास-उमरिया महली-इलाही से घुघरी-चाबी मार्ग, 6822.78 लाख रूपए की लागत कालपी-छिंदगांव-पिपरिया मार्ग निर्माण, 546.53 लाख रूपए की लागत के सहस्त्रधारा पहुंच मार्ग लम्बाई 4 कि.मी., 344 लाख रूपए की लागत के पीएम ऊषा परियोजना अंतर्गत अतिरिक्त कक्ष एवं उन्नयन कार्य, शासकीय कला महाविद्यालय निवास, 500 लाख रूपए की लागत के जनजातीय सांस्कृतिक केन्द्र मंडला भवन निर्माण कार्य, 37.50 लाख रूपए की लागत के नवीन पंचायत भवन सूरजपुरा, 37.50 लाख रूपए की लागत के नवीन पंचायत भवन तिलईपानी का भूमिपूजन करेंगे।

Related posts

राजस्व नियमों में हुए परिवर्तन से जनसामान्य को अवगत कराएं बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देश

Reva India News

1 जून को लगाए गए 263 कोविड टीके

Reva India News

6 साल के जैद ने रखा पहला रोज़ा

Reva India News

Leave a Comment