Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में अब तक 1186.2 मिमी वर्षा  

मंडला 13 अगस्त 2025

मंडला जिले में एक जून से 13 अगस्त तक की अवधि में औसत रूप से कुल 1186.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 13 अगस्त की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 10.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन मंडला में 5.2 मि.मी., नैनपुर में 8 मि.मी., बिछिया में 11.4 मि.मी., निवास में 8.2, घुघरी में 15.1 मि.मी. एवं नारायणगंज में 14.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 13 अगस्त तक तहसील मंडला में 1310.4 मिमी, नैनपुर में 1163.6 मिमी, बिछिया में 1146.8 मिमी, निवास में 1218.2 मिमी, घुघरी में 1031.5 मिमी एवं नारायणगंज में 1262.2 मिमी वर्षा आंकी गई है। इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 1113.8 मिमी वर्षा हुई थी। तहसील मंडला में 1245.8 मिमी, नैनपुर में 1356.3 मिमी, बिछिया में 1052.1 मिमी, निवास में 1248.3 मिमी, घुघरी में 589.9 मिमी एवं नारायणगंज में 1208.1 मिमी वर्षा आंकी गई थी।

Related posts

सनातन धर्म में विवाह में सात फेरे ही क्यों लेते हैं?

Reva India News

कलेक्टर के नेतृत्व में मतदाता पुनरीक्षण कार्य जारी सीडीपीओ सुश्री तिवारी ने किया बीएलओ का मार्गदर्शन

Reva India News

कलेक्टर ने किया ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment