Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया प्रदर्शनी का किया अवलोकन कृषि यांत्रिकी एवं प्राकृतिक खेती की थीम पर आधारित रही प्रदर्शनी

मंडला 14 अगस्त 2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस रानी दुर्गावती महाविद्यालय परिसर में आयोजित हलधर महोत्सव में कृषि एवं संबद्ध विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव खुली जिप्सी में आकर निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में स्काऊट एवं गाईड कैडेट ने पुष्पवर्षा करते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए।

महाविद्यालय परिसर में कृषि यांत्रिकी, पारंपरिक कृषि औजारों, प्राकृतिक खेती, ड्रोन दीदी द्वारा ड्रोन फ्लाई का प्रस्तुतिकरण, वनधन केन्द्र, ट्राईबल आर्ट, प्रदर्शनी में पशुपालन, मत्स्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, उद्यानिकी विभाग के स्टॉल भी लगाए गए थे, जो आकर्षण का केन्द्र थे। यहां कृषि एवं कल्याण विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में प्राकृतिक खेती पाठशाला के बारे में जानकारी दी जा रही थी। रेशम विभाग एवं स्व-सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए उत्पाद भी उन्हें भेंट किए गए। प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल, सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, श्री प्रफुल्ल मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

विदित है कि अन्नदाता किसान की आय बढ़ाने के लिए प्राकृतिक खेती, उन्नत कृषि यंत्र, खेती की उन्नत तकनीकों के प्रदर्शन के माध्यम से इस तरह की प्रदर्शनी लगाई गई है। सरकार की मंशा है कि किसानों को प्राकृतिक खेती की बेहतर समझ हो और किसान अपनी फसल उत्पादन क्षमता में वृद्धि करें।

Related posts

राजसात वाहन, सामग्री की खुली नीलामी

Reva India News

विधिक सेवा प्राधिकरण में ’आजादी के अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत होगी विविध गतिविधियाँ

Reva India News

कक्षा-8 तक के अशासकीय स्कूलों की नवीन मान्यता व मान्यता नवीनीकरण के लिए आवेदन आज से प्रारंभ

Reva India News

Leave a Comment