Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 226.12 करोड़ रूपए की लागत राशि के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया

मंडला 14 अगस्त 2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आरडी कॉलेज मंडला में आयोजित हलधर महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने मंडला जिले को 226.12 करोड़ रूपए की लागत राशि के कुल 24 विकास कार्यों की सौगात दी। इन विकास कार्यों में 202.25 करोड़ रूपए के 9 कार्यों का भूमिपूजन एवं 23.87 करोड़ रूपए के 15 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल, सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, श्री प्रफुल्ल मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Related posts

धात्री और गर्भवती माताओं की दी गई स्वच्छता और पौष्टिक भोजन के बारे जानकारी

Reva India News

चिटफंड एवं बैंकिंग धोखाधड़ी के मामलों पर तत्काल शिकायत करें – कलेक्टर  

Reva India News

सड़क की मरम्मत के लिए बिछुआ के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Reva India News

Leave a Comment