Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

“कृष्णायन” में भक्ति, दर्शन और नृत्य के संगम से माहिष्मती घाट हुआ श्रीकृष्णमय ‘श्रीकृष्ण पर्व’- “हलधर महोत्सव एवं लीलाधारी का प्रकटोत्सव” का समापन

मंडला 17 अगस्त 2025
संस्कृति विभाग द्वारा 16 अगस्त को माहिष्मती घाट मंडला में ‘श्रीकृष्ण पर्व’- “हलधर महोत्सव एवं लीलाधारी का प्रकटोत्सव” का आयोजन किया गया। समारोह में श्रीकृष्ण केंद्रित नृत्य नाटिका एवं भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। 16 अगस्त की शाम पतित पावन माँ नर्मदा की कल-कल बहती धारा श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबे मंडलावासियों के प्रेम की साक्षी बनी। श्रीकृष्ण पर्व के समापन के कार्यक्रम में सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, जय दत्त झा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी – कर्मचारी, मीडिया जगत के साथी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित रहे।


इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छतरपुर से आये रवि अहिरवार व दल ने लोकनृत्य प्रस्तुत किया। भोपाल से आई डा. श्यामा पंडित ने अपनी टीम के साथ नृत्य नाटिका पेश की। जबलपुर के प्रसिद्ध गायक रूद्रकांत ठाकुर एवं मनीष अग्रवाल ने लोकप्रिय जश और भजनों से लोगों को भक्तिरस में डुबो दिया। कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग की ओर से किया गया, आयोजन में जिला प्रशासन की ओर से सहयोग किया गया।

Related posts

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर महाविद्यालय अंजनिया में कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए शीर्ष 5 में मंडला का नाम हुआ शामिल

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत श्री मीना ने की पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment