मंडला। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन पाटीदार जी के आगामी 16 जून 2026 के मंडला प्रवास को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार सायं जिला भाजपा कार्यालय मंडला में एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री श्री नरेंद्र राठौर, संभाग प्रभारी श्री धनेश जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मिश्रा, नगर पालिका मंडला अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रदेश सरकार में मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने भी आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं प्रदेश पदाधिकारियों के प्रस्तावित प्रवास की तैयारियों को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

बैठक में श्री पवन पाटीदार के भव्य स्वागत, जनसंपर्क कार्यक्रमों तथा उनकी उपस्थिति में आयोजित होने वाले विभिन्न आयोजनों की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया कि वे अलग-अलग वाहनों के काफिलों में आने के बजाय सामूहिक रूप से यात्रा करें तथा माननीय प्रधानमंत्री के ईंधन बचत एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी आह्वान को ध्यान में रखते हुए कार पूलिंग अथवा इलेक्ट्रिक वाहनों का अधिकाधिक उपयोग करें।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का संकल्प लिया तथा संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर अपिव मोर्चा जिला महामंत्री लखन बंजारा, कार्यालय मंत्री थामन बरमैया, दुष्यंत कछवाहा, कपिल कछवाहा,बैसाखू नंदा, खूबचंद नंदा, रंजीत पटेल, एड. राजेन्द्र चंद्रोल, सौरभ गुप्ता, उमा यादव, शैल जैन, कृतिका चौरसिया, शेखर निखारे,धर्मराज परिहार, पवन पटेल,विकास यादव, रिषभ सिन्हा, मंगलेश चक्रवर्ती, आशीष अग्रवाल, संतोष जंघेला सहित अपिव मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

