Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला स्तरीय निवेश संवर्धन एवं समन्वय समिति की बैठक संपन्न

मंडला 3 सितंबर 2025

जिला स्तरीय निवेश संवर्धन एवं समन्वय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में आयोजित की गई। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बैठक में जिले के औद्योगिक प्रक्षेत्रों की गतिविधियों के विषय में जानकारी ली। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री नंदकिशोर वास्कले ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में निवेश एवं प्रोत्साहन केन्द्र स्थापित किया गया है। जिसके माध्यम से सिंगल विंडो क्लीयरेंस की सुविधा होगी। इसका उद्देश्य जिले में निवेश को प्रोत्साहन देना तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार का सृजन करना है। इसके लिए 15 सदस्यी समिति का गठन किया गया है। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2025 के माध्यम से जिले को 3 बड़े प्रोजेक्ट औद्योगिक प्रक्षेत्र मनेरी में प्राप्त हुए हैं। जिनके लिए औद्योगिक भूखंड आवंटित कर दिए गए हैं। एक औद्योगिक इकाई का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने निवेश संवर्धन की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि स्थानीय स्तर पर भी उद्योगपतियों एवं निवेशकों के साथ बैठक आयोजित करें। नवीन औद्योगिक प्रक्षेत्र मोहनिया पटपरा को यथाशीघ्र विकसित कराएं। जिससे यहां पर औद्योगिक इकाईयों के लिए प्रक्रिया की जा सके। बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के अधिकारियों के साथ निवेश संवर्धन एवं समन्वय समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

चहुँमुखी विकास के साथ उपलब्धियों भरा रहा एक वर्ष

Reva India News

आबकारी द्वारा अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध की गयी कार्यवाही  

Reva India News

नमामि नर्मदे महाआरती ट्रस्ट एवं सामाजिक संगठनों की बैठक आयोजित  

Reva India News

Leave a Comment