Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दैनिक आधार पर लक्ष्य तय करें जिला अधिकारी – कलेक्टर

मंडला 2 सितंबर 2025

जिला योजना भवन में जनसुनवाई के बाद सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों के निराकरण की गति संतोषजनक नहीं है। सभी जिला अधिकारी अगस्त माह की एवं 50 दिवस वाली कुल शिकायतों के अनुपात में दैनिक आधार पर लक्ष्य तय करें। प्रतिदिन शाम को इसका निकायवार/विकासखण्डवार फॉलोअप सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों को संतुष्टिपूर्वक बंद करायें जिससे विभागीय रैंकिंग बेहतर हो। सभी जिलाधिकारी प्रतिदिन के शिकायत निराकरण की जानकारी जिला ग्रुप में अनिवार्य रूप से साझा करें।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, सहायक कलेक्टर आकिप खान, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम सहित सभी जिलाधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

दिव्यांगों ने मतदाताओं को जागरूक करने बनाई मानव श्रृंखला तन्खा मेमोरियल स्कूल के बच्चों ने रंगोली डालकर मतदाता जागरूकता अभियान की बनी कड़ी

Reva India News

कालाबाजारी करने वालों से सख्ती से निपटेगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment