Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा पैथालॉजी सेंटर मण्‍डला में विशेष जागरूकता अभियान

                                                                       विशेष जागरूकता अभियान के पांचवे दिवस में रेवा पैथालॉजी सेंटर मण्‍डला में कार्यस्‍थल पर महिलाओं की सुरक्षा शी बॉक्‍स और पॉश अधिनियम पर जागरूकता/प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत प्रशासक मधुलिका उपाध्याय द्वारा प्रतिभागियों को कार्यस्‍थल पर महिलाओं की सुरक्षा के लिये आंतरिक परिवार समिति के गठन से संबंधित जानकारी देते हुये उसे शी बॉक्‍स पोर्टल में रजिस्‍टर करवाने के लिये कहा गया। साथ ही कार्यस्‍थल पर हो रहे लेंगिक अपराधों पर चर्चा की गई और उन अपराधों को रोकने के लिये शासन द्वारा संचालित अभियान (शी-बॉक्‍स) के विषय में विस्‍तार से बताया गया। उक्‍त कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर से केस वर्कर आशा नंदा, साक्षी पटवा, विधिक केस वर्कर प्रभा पाण्‍डेय, काउंसलर भारती दीक्षित उपस्थित रहीं। 

Related posts

कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराएं – श्री चंद्रशेखर कमिश्नर ने की जिलेवार समीक्षा  

Reva India News

ग्रीष्म ऋतु में धूप की तपन लू से रहें सावधान

Reva India News

रिज़र्व बैंक, अनाधिकृत डिजिटल ऋण देने वाले प्लेटफ़ॉर्म एवं मोबाइल ऐप्स के बारे में आगाह करता है

Reva India News

Leave a Comment