मण्डला। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से दादा धनीराम धर्मशाला में पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद के द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर परिषद के जिलाध्यक्ष मनोज गुरवानी, न्यास अध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, पप्पू तिवारी, विनय शंकर, आनंद शिंदे, सुनील नंदा, लवी गुरवानी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे कार्यक्रम में वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण और जलवायु संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण को आवश्यक बताया उन्होंने कहा कि पेड़ धरती की सबसे बड़ी संपत्ति हैं और अधिक से अधिक पौधे लगाकर ही भविष्य की पीढिय़ों को सुरक्षित वातावरण दिया जा सकता है परिषद के पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि इस तरह के पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।
पिछला पद
