Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में अब तक 1466.3 मिमी वर्षा दर्ज

मंडला 10 सितंबर 2025

मण्डला जिले में बारिश का दौर जारी है, 1 जून से 10 सितंबर तक 1466.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 10 सितंबर की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 11.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन मंडला में 1 मि.मी., नैनपुर में 30.6 मि.मी., बिछिया में 31.7 मिमी एवं निवास में 2.6 मि.मी., घुघरी में 2.5 मि.मी. एवं नारायणगंज में 1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 10 सितंबर तक तहसील मंडला में 1570 मिमी, नैनपुर में 1535.1 मिमी, बिछिया में 1417.5 मिमी, निवास में 1446.4 मिमी, घुघरी में 1344.4 मिमी एवं नारायणगंज में 1506 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 1347.8 मिमी वर्षा हुई थी।

Related posts

नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत की गई गतिविधियों का समापन उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित किया गया कार्यक्रम

Reva India News

19 से 25 नवंबर तक कौमी एकता सप्ताह मनाया जाएगा

Reva India News

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने रविवार को माहिष्मती घाट का निरीक्षण किया

Reva India News

Leave a Comment