Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मार्कफेड, सहकारी समितियों एवं निजी दुकानों में खाद की उपलब्धता

मंडला 10 सितंबर 2025

मार्कफेड, सहकारी समितियों एवं निजी दुकानों में यूरिया 658 मी.टन, डीएपी 1862 मी.टन, एसएसपी 2548 मी.टन, पोटाश 262 मी.टन, एनपीके 1201 मी.टन उपलब्ध है। चिरईडोंगरी रैक प्लांट से एनएफएल कंपनी का 942 मी.टन यूरिया प्राप्त हुआ है।

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति केहरपुर में 17 मी.टन यूरिया, हिरदेनगर में 37, मलारा में 13, बम्हनी बंजर में 36, ककैया में 09, टाटरी में 09, नैनपुर में 24, पिंडरई में 24, अंजनिया में 12, सिझौरा में 24, दानीटोला में 13, घुटास में 12, नारायणगंज में 19, पाठा में 29, बीजाडांडी में 19, मनेरी में 22, मोहगांव में 24 तथा मुनु में 39 मी.टन यूरिया उपलब्ध है।

उप संचालक कृषि द्वारा निजी दुकानों, मार्कफेड एवं सहकारी समितियों को निर्देशित किया गया कि पीओएस मशीन से ही खाद का वितरण करें। किसानों को बिल अवश्य दें एवं निर्धारित दरों पर ही विक्रय करें। अधिक मूल्य पर विक्रय पाये जाने पर कार्यवाही की जावेगी। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुये 5 बैग प्रति हेक्टेयर किसान को देने हेतु निर्देशित किया गया है। धान की फसल को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करने के लिये यदि यूरिया उपलब्ध न हो तो किसान एनपीके खाद का प्रयोग कर सकते हैं। अनुदानित यूरिया 266.50 रूपये से अधिक मूल्य पर विक्रय न किया जाये, अधिक मूल्य पर विक्रय पाये जाने पर कार्यवाही की जावेगी।

Related posts

निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण 20 को

Reva India News

पर्यटन के क्षेत्र में विश्व के मानचित्र पर होगी मध्यप्रदेश की अलग पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

28 मार्च की रात्रि 11.30 बजे से 29 मार्च की सायं 5 बजे तक बंद रहेंगी मदिरा दुकानें

Reva India News

Leave a Comment