Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एकलव्य स्कूल सेमरखापा जागरुकता कार्यक्रम सम्पन्न

मंडला 11 सितंबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में विशेष जागरुकता अभियान के नौवे दिवस में हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ विमेन अंतर्गत एकलव्य स्कूल सेमरखापा में पॉक्सो अधिनियम के प्रति जागरुकता और अनुपालन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत बाल विवाह को समाप्त करने, लड़कियों के विरुद्ध हिंसा को रोकने और पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप बाल यौन शोषण के मुद्दों के समाधान हेतु जागरुकता बढ़ाने और सामूहिक प्रयास करने हेतु किशोरों को संगठित करने, पॉक्सो के तहत बच्चों के अधिकारों के बारे में जागरुकता फैलाने के साथ-साथ लडकियों और लड़कों दोनों के लिए एक सुरक्षित और सहायक वातावरण को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. स्वाति चौहान प्रिंसिपल जज किशोर न्याय बोर्ड मण्डला द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों एवं छात्र/छात्राओं को पॉक्सो एक्ट से संबंधित कानूनांे को विस्तार से बताया और उनसे जुडे़ सजा के प्रावधानों से सभी को अवगत कराया। तत्पश्चात मधुलिका उपाध्याय प्रशासक वन स्टॉप सेंटर द्वारा वन स्टॉप सेंटर में घरेलू हिंसा से पीड़ित एवं दहेज प्रथा से पीड़ित महिलाओं को दी जाने वाली कानूनी सहायता, विधिक सहायता, परामर्श सहायता, चिकित्सा सहायता, आश्रय सहायता, अपातकालीन सहायता के बारे में बताया एवं हब अंतर्गत दी जाने वाली सहायता एवं योजना के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई।

Related posts

गणतंत्र दिवस की फाईनल रिहर्सल सम्पन्न

Reva India News

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से लाभांवित हुई जिले की 1 लाख 97 हजार 46  लाड़ली बहनें  

Reva India News

फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण की कार्यवाही के प्रेक्षण के लिए प्रेक्षक नियुक्त

Reva India News

Leave a Comment