Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिछिया का निरीक्षण किया मरीजों से की चर्चा, वार्डों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मंडला, 3 दिसंबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिछिया का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दवा वितरण कक्ष, प्रसूति वार्ड, पोषण पुर्नवास केन्द्र एवं फिजियोथेरेपी यूनिट में मरीजों से चर्चा की एवं ड्यूटी स्टॉफ से आवश्यक जानकारी ली। कलेक्टर श्री मिश्रा ने प्रसूति वार्ड में प्रसूतिका महिला से उपचार संबंधी जानकारी लेते हुए दवा वितरण कक्ष में ऑनलाईन इंडेट वितरण नहीं होने के कारण नाराजगी व्यक्त करते हुए खण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं फार्मासिस्ट पर अनुशासनात्मक कार्यवाही एवं आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से उपचार, दवा उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से सीधे संवाद किया और उन्हें मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्टाफ के द्वारा व्यवहार की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विभिन्न वार्डों की स्वच्छता व व्यवस्था देखी बिस्तरों, दवाओं और उपकरणों की उपलब्धता की समीक्षा की प्रसूति वार्ड व आपातकालीन कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ बिना किसी बाधा के उपलब्ध कराई जाएँ। स्वच्छता, समय पर दवा वितरण तथा चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम सोनाली देव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धरित्रि जे. मोहंती, श्री शैलेन्द्र सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक तथा विकासखण्ड स्तर से डॉ. अनूप सिंह भारतीया, खण्ड चिकित्सा अधिकारी मो. नईमखान, बीसीएम, फार्मासिस्ट, मेडिकल ऑफीसर तथा अन्य स्टॉफ मौजूद था।

Related posts

खनिज गिट्टी के ओव्हरलोड परिवहन में संलिप्त दो हाईवा वाहन पर कार्यवाही

Reva India News

भवन विकास निगम भोपाल के एमडी ने किया निर्माणाधीन मेडीकल कॉलेज भवन का निरीक्षण

Reva India News

जिले में 2 कोरोना केस मिले

Reva India News

Leave a Comment