Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में औसत वर्षा 1500 मिमी पार

मंडला 15 सितंबर 2025

मंडला जिले में बारिश का सिलसिला एक बार फिर जारी है। रविवार तक औसत वर्षा का आंकड़ा 1500 मिमी. को पार हो गया है। भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में अब तक 1500.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 5.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन मंडला में 0.5 मि.मी., नैनपुर में 9.2 मि.मी., बिछिया में 5 मिमी एवं नारायणगंज में 20.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 15 सितंबर तक तहसील मंडला में 1605.3 मिमी, नैनपुर में 1561.9 मिमी, बिछिया में 1475.1 मिमी, निवास में 1469.6 मिमी, घुघरी में 1385.7 मिमी एवं नारायणगंज में 1530.3 मिमी वर्षा आंकी गई है। इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 1476.9 मिमी वर्षा हुई थी।

Related posts

प्रथम एवं द्वितीय चरण के लिए नाम-निर्देशन पत्र भरने के लिए स्थान निर्धारित पंच तथा सरपंच पद के फॉर्म उपकेन्द्र में लिए जाएंगे  

Reva India News

प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत भूमिहीन आवेदकों की प्रारंभिक सूची जारी

Reva India News

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 जनवरी

Reva India News

Leave a Comment