मंडला 18 सितंबर 2025
आंगनवाड़ी केन्द्र चूना भट्टा मण्डला में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वुमन के अंतर्गत हब की गतिविधियां आयोजित की गई। प्रशासक श्रीमती मधुलिका उपाध्याय ने बताया कि पोषण माह की गतिविधियों के तहत बच्चों और किशोरियों में मोटापे की पहचान, उनके उंचाई और वजन के माप, बी.एम.आई. द्वारा मोटापे की पहचान बहुत आसानी से की जा सकती है। पोषण परामर्श सत्र में गर्भवती, धात्री, बच्चों और किशोरियों को किस प्रकार का खान पान दिया जाना चाहिये, बढ़ते मोटापे से बचने के लिये कम नमक, कम चीनी और कम तेल के इस्तेमाल पर भी चर्चा की गई।
