Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों एवं सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

मंडला 18 सितंबर 2025

थाना यातायात मंडला में जगन्नाथ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंडला के छात्र-छात्राओं को थाना भ्रमण के दौरान सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने प्रोजेक्टर प्रेज़ेंटेशन के माध्यम से छात्रों को सुरक्षित यातायात के विभिन्न नियमों से अवगत कराया। उन्हें सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अपनाए जाने वाले उपायों पर भी विस्तार से समझाया गया। साथ ही शासन की महत्त्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, जिनमे राहवीर योजना के अंतर्गत सड़क हादसे में घायल को अस्पताल पहुँचाने वाले नागरिक को कानूनी सुरक्षा व राज्य सरकार द्वारा 25 हजार रूपये नगदी व प्रशस्ति पत्र मिलता है।

हिट एंड रन पीड़ित प्रतिकर योजना  में अज्ञात वाहन से हुई दुर्घटना में मृत्यु पर 2 लाख रूपए और गंभीर घायल को 50 हजार रूपए का सरकारी मुआवजा दिया जाता है। साथ ही कैशलेस उपचार योजना में सड़क दुर्घटना पीड़ित को सूचीबद्ध अस्पताल लगभग 1.5 लाख रूपए तक का इलाज निःशुल्क होने के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। जानकारी को प्रभावी बनाने हेतु विद्यार्थियों को योजनाओं एवं यातायात नियमों से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए।

Related posts

जनसुनवाई में अशोक को मिला 4 हजार का चैक

Reva India News

मंडला में ’विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तहत 38 पंचायतों में कार्यक्रम संपन्न 3 को मोहगाँव, घुघरी और मवई में होगा कार्यक्रम

Reva India News

आज से साईं भक्त किशोर मांगेगे भिक्षा

Reva India News

Leave a Comment