Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रक्षा अग्रवाल बनी भाजपा मंत्री

                                                            मण्डला। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल प्रदेश महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रभारी सुश्री कविता पाटीदार, जिला प्रभारी आशीष दुबे जबलपुर सांसद, मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, कैबिनेट मंत्री श्रीमति संपतिया उईके एवं जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा द्वारा भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता सामाजिक एवं राजनैतिक क्षेत्र में अपनी स्पष्ट एवं बेबाक छवि के लिए के लिए मोहगांव मुख्यालय की सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमति रक्षा अग्रवाल को मंत्री नियुक्ति किया है। हाल ही में मंडला जिला कार्यकारिणी भाजपा घोषित की गई है। श्रीमति रक्षा अग्रवाल ने बताया कि वे लंबे समय से भाजपा से जुड़ी हैं और समय-समय पर मिलने वाले दिशा-निर्देशों का पालन करते आ रही हैं। उन्होंने केन्द्रीय राज्य और जिला के प्रमुख जनप्रतिनिधियों का  आभार व्यक्त किया है।

Related posts

14 सितम्बर को ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे

Reva India News

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 8 जुलाई 2023

Reva India News

Leave a Comment