Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आदि कर्मयोगी अभियान: उत्तरदायी शासन और जनभागीदारी की ओर बड़ा कदम

मंडला 22 सितंबर 2025

जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जिले में उत्तरदायी शासन कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य गांवों के विकास के लिए जनजातीय समुदायों को सहभागी बनाते हुए सतत समृद्धि, विजन निर्माण और सामुदायिक सहयोग को बढ़ावा देना। इस संबंध में महत्वपूर्ण बैठक कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जिला योजना भवन में ली। बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र सिंह, सभी एसडीएम और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में जनजातीय कार्य विभाग से श्री रंजीत गुप्ता ने बताया कि अभियान के अंतर्गत विलेज वर्कबुक (गांव की कार्यपुस्तिका) और विजन एक्शन प्लान (वीएपी) तैयार किए जा रहे हैं। इसके माध्यम से स्थानीय संसाधनों का मानचित्रण, समुदाय की प्राथमिकताओं की पहचान तथा 2030 तक का ठोस विकास खाका तैयार किया जा रहा है। आदि सेवा केंद्र, विजन बिल्डिंग गतिविधियों के जरिए स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका, कृषि और सामाजिक मुद्दों पर सामूहिक विमर्श, ट्रांसैक्ट वॉक के माध्यम से भूमि, जल, आवास और जीविकोपार्जन का सामुदायिक अवलोकन, सामाजिक एवं संसाधन मानचित्रण से सेवाओं की कमी वाले क्षेत्रों की पहचान, समुदाय की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विजन निर्माण अभ्यास और विलेज एक्शन प्लान 2030 का निर्माण किया जा रहा है।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि यह अभियान शासन और जनता के बीच सहभागिता को मजबूत कर गांवों के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने अधिकारियों और स्थानीय समुदाय से अपील की कि योजनाओं को पारदर्शिता और समर्पण के साथ लागू कर लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करें। अभियान के लिए चिन्हित ग्रामों में विशेष गतिविधियां संचालित की जाएं।

Related posts

ग्राम सिझौरा में एसडीएम बिछिया ने विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

Reva India News

15, 16 एवं 17 अप्रैल को संचालित होगा डाक मतपत्र सुविधा केन्द्र

Reva India News

कीटनाशक छिड़काव आवेक्षक व श्रमिकों की भर्ती के लिए समिति गठित

Reva India News

Leave a Comment