Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विधानसभा मंडला के 5 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी

मण्डला 16 दिसम्बर 2020

फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2021 कार्यक्रम के तहत् 18 वर्ष की आयु पार कर चुके शतप्रतिशत मतदाताओं के नाम जोड़ने, अन्य मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत/अन्यत्र चले गए मतदाताओं के नाम काटने तथा संशोधन आदि की कार्यवाही में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा विधानसभा मंडला के 5 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। जिन बीएलओ को नोटिस जारी किए गए हैं उनमें संजय कुमार धनगर ज्वाला जी वार्ड महाराजपुर मंडला, कांति ठाकुर शांतिनगर मंडला, संतीष कुमार यादव महर्षि विद्यामंदिर मंडला, कैलाश दुबे रानी अवंती बाई वार्ड मंडला तथा निशा पटैल तिलकवार्ड मंडला सम्मिलित हैं। इन सभी बीएलओ को 18 दिसम्बर को 11ः30 बजे समक्ष में उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समयावधि में उत्तर प्राप्त न होने की दशा में नियमानुसार एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

26 एवं 27 फरवरी तथा 1 मार्च को जिला न्यायालय में साक्षात्कार

Reva India News

मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास क्षमता कार्यक्रम अंतर्गत बीएसडब्ल्यू परीक्षा का कार्यक्रम जारी

Reva India News

रामनगर में 15 एवं 16 मई को आयोजित होगा दो दिवसीय “आदि उत्सव 2026”, जनजातीय संस्कृति और गोंडवाना विरासत का होगा भव्य संगम  

Reva India News

Leave a Comment