Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नगरपालिका में लोक कल्याण मेला 2 अक्टूबर तक

मंडला 22 सितंबर 2025

नगरपालिका मंडला में लोक कल्याण मेला 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत पात्र पथ विक्रेताओं/स्ट्रीट वेंडर्स के लिए लोन पोर्टल प्रारंभ हो गया है। योजना में प्रथम चरण में 15000 रूपए का ऋण, द्वितीय चरण में 25000 रुपए का ऋण का प्रावधान किया गया है एवं तृतीय चरण में 50000 रूपए ऋण यथावत है। ऋण की पूरी अदायगी करने वाले हितग्राहियों को बैंक की तरफ से क्रेडिट कार्ड भी दिया जायेगा एवं पथ विक्रेताओं और उनके परिवारवालों की सोशल प्रोफाइलिंग कर भारत सरकार की 8 जनकल्याणकारी योजना से जोड़ा जायेगा।

लोक कल्याण मेला अंतर्गत शहरी पथ विक्रेताओं को भारत सरकार द्वारा एफएसएसएआई के सहयोग से स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण 26 सितम्बर को नगरपालिका परिषद् मंडला के टाउनहॉल में दिया जायेगा। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय नगरपालिका परिषद् शाखा शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) मंडला में संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

आखिर क्यों नही हो रही कृषि अधिकारी राय पर कार्रवाई

Reva India News

कोरोना संक्रमण से मृत्यु होने पर अनुकंपा नियुक्ति के आदेश

Reva India News

शत-प्रतिशत गणना फॉर्म कार्य पूर्ण करने पर बीएलओ श्रीमती रंजीता पटेल सम्मानित

Reva India News

Leave a Comment