Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आंगनबाड़ी में आयोजित की गई ’पोषण भी पढ़ाई भी’ आधारित गतिविधियाँ

मंडला 22 सितंबर 2025

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमति शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में आठवें पोषण माह  अंतर्गत प्रति दिवस थीम आधारित गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। बीजाडांडी में पोषण भी पढ़ाई के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में एक्टिविटी आधारित शिक्षण, स्टोरी टेलिंग, पपेट शो की गतिविधि कराई गई। जिसका उद्देश्य बच्चों को खेल के माध्यम से सिखाना एवं पोषण पर ध्यान देना, साथ ही बच्चों के समस्त विकास निगरानी में सहयोग देना है, जिससे बच्चों के सीखने और विकास में आने वाले अवरुद्ध को चिन्हित कर समस्या का समाधान में सहयोग प्रदान किया जा सके। परियोजना अधिकारी मनीषा तिवारी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को अभिनय के साथ-साथ कहानी सुनाई गई तथा रोचक गतिविधियां कराई गई।

Related posts

मुईन कुरैशी लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहने के कारण जिला बदर

Reva India News

*कल्पतरु विद्यापीठ महाराजपुर में 73वां गणतंत्र दिवस पर शान से फहरा राष्ट्र ध्वज तिरंगा*

Reva India News

राजस्व अधिकारियों को रिक्त पंच चुनाव में कानून व शांति बनाए रखने के आदेश जारी किए

Reva India News

Leave a Comment