Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पुरुषों की प्रत्यक्ष व्यंजन प्रतियोगिता संपन्‍न 

                             8वें राष्ट्रीय पोषण माह में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में महिला बाल विकास परियोजना मण्डला के बम्हनी सेक्टर में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पुरुषों की लाइव व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर के वार्ड पार्षद एवं वार्डवासी उपस्थित थे। 
    कार्यक्रम में पुरुषों के द्वारा अलग-अलग तरह के व्यंजन बनाये गये। परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास मण्डला श्री अनूप नामदेव के द्वारा कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य एवं महत्व समझाया गया। स्थानीय संसाधनों से घर पर पौष्टिक भोजन बनाकर उसका उपयोग करना एवं अपने बच्चों और स्वयं को स्वस्थ रखने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिन पुरुषों द्वारा व्यंजन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया गया उन्हें सांत्वना पुरुस्कार दिये गये। कार्यक्रम में श्री सतीश नंदा, श्री संदीप यादव, श्री अमरदीप गुप्ता, श्री अमित विश्वकर्मा, श्री अजय ताम्रकार को पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन पर्यवेक्षक संगीता श्रीवास एवं आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता, सहायिकाओं के सहयोग से किया गया।

Related posts

’आनंद उत्सव’ में आमजनों की सहभागिता सुनिश्चित करें – कलेक्टर समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

जिला कोषालय की कर्मचारी रामकली बाई को विदाई दी गई मंडला 1 सितंबर 2025 जिला कोषालय में लंबे समय तक सेवा देने वाली चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्रीमती रामकली बाई 31 अगस्त को अपनी सेवा निवृत्ति की आयु पूरी कर लीं। जिला कोषालय के समस्त स्टाफ ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर जिला कोषालय अधिकारी श्री अखिलेश नेटी ने रामकली बाई के समर्पण और सेवा की सराहना की। उन्होंने रामकली बाई के कार्यकाल को याद करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला पेंशन अधिकारी श्री अविनाश नागले सहित जिला कोषालय मंडला का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा। साथ ही सभी ने रामकली बाई के योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Reva India News

महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रागिनी परते के नेतृत्व में कैंडल मार्च पुलिस के जिम्मेदार अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

Reva India News

Leave a Comment