Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्थानीय उत्पाद एवं स्वयं निर्मित स्वदेशी खिलौने आधारित गतिविधि का हुआ आयोजन

मंडला 23 सितंबर 2025

एक माह तक चलने वाले पोषण माह अभियान के अंतर्गत छठवें दिन वोकल फॉर लोकल थीम आधारित गतिविधियां बीजाडांडी परियोजना के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमति शालिनी तिवारी के निर्देशन में की गई। गतिविधि के अंतर्गत  पोषण चौपाल का ग्राम तरवानी में आयोजन कर स्थानीय एवं पौष्टिक युक्त खाद्य पदार्थों व स्थानीय व्यंजन का प्रचार किया गया। परियोजना अधिकारी मनीषा तिवारी द्वारा जंक फूड के दुष्परिणाम के बारे में जानकारी दी गई। स्वयं निर्मित स्थानीय खिलौने बच्चों के माध्यम से तैयार किए गए, जो मिट्टी एवं कागज के बनवाएं गए ताकि बच्चों की विकासात्मक गतिविधि पर भी ध्यान दिया जा सके।

Related posts

*किसी की मुस्कुराहटों, पे हो निसार……… किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार…… किसी के वास्ते हो तेरे दिल में प्यार ……* *जीना इसी का नाम है*

Reva India News

30 जून से रेत खनन पूर्णतः प्रतिबंधित

Reva India News

कुंवर शंकर शाह व रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम का किया आयोजन जिला पंचायत सदस्य ने की जनसभा 

Reva India News

Leave a Comment