Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आंगनवाड़ी केंद्र कजरवाड़ा में पोषण अभियान का आयोजन

मंडला 23 सितंबर 2025

आठवे राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन नैनपुर के आंगनवाड़ी केंद्र कजरवाड़ा में पोषण माह के छटवे दिवस में थीम अनुसार ग्राम पंचायतों, सामुदायिक भवनों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में स्थानीय उत्पादों/खिलौनों/पौष्टिक खाद्य पदार्थों के उपयोग एवं स्वयं निर्मित स्वदेशी खिलौने/स्थानीय व्यंजनों के जागरूकता शिवर का आयोजन किया गया। बाल चौपाल, बच्चों द्वारा बनाये गये खिलौनों एवं पोषण संबंधी प्रदर्शनी लगाई गई। आंगनवाड़ी के बच्चों द्वारा मिट्टी के खिलौने बनाने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया गया। प्रदर्शनी जिसमें स्थानीय पौष्टिक खाद्य पदार्थों के प्रत्येक उत्पाद, विभिन प्रकार की भाजियां (पालक, मैथी, चौलाई, मुनगा, बथुआ), स्थानीय फलों जैसे करौंदा, आंवला, नींबू, सीताफल, अमरूद, शलजम, विभिन्न प्रकार के अनाज, मोटे अनाज एवं दालों की पौष्टिकता के विषय में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, पर्यवेक्षकों एवं परियोजना अधिकारियों द्वारा बच्चों के साथ मिलकर बाल गतिविधियों का आयोजन किया गया।

Related posts

राहुल गांधी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस मनाएगी सेवा दिवस 

Reva India News

ग्रीष्मकाल को देखते हुए पेयजल आपूर्ति पर फोकस पीएचई मंत्री ने मंडला में ली समीक्षा बैठक, दिए अहम निर्देश

Reva India News

लेखा प्रशिक्षण के आवेदन 23 जुलाई तक

Reva India News

Leave a Comment