Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों एवं सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

मंडला 24 सितंबर 2025

थाना यातायात मंडला में रॉयल किड्स पब्लिक स्कूल मंडला के छात्र-छात्राओं को थाना भ्रमण के दौरान सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने प्रोजेक्टर प्रजेन्टेशन के माध्यम से छात्रों को सुरक्षित यातायात के विभिन्न नियमों से अवगत कराया। उन्हें सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अपनाए जाने वाले उपायों पर भी विस्तार से समझाया गया। साथ ही शासन की महत्त्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, जिनमें राहवीर योजना के अंतर्गत सड़क हादसे में घायल को अस्पताल पहुँचाने वाले नागरिक को कानूनी सुरक्षा व राज्य सरकार द्वारा 25 हजार रूपए नगदी व प्रशस्ति पत्र मिलता है। हिट एंड रन पीड़ित प्रतिकर योजना में अज्ञात वाहन से हुई दुर्घटना में मृत्यु पर 2 लाख और गंभीर घायल को 50 हजार रूपए का सरकारी मुआवजा दिया जाता है। साथ ही कैशलेस उपचार योजना में सड़क दुर्घटना पीड़ित को  सूचीबद्ध अस्पताल लगभग 1.5 लाख तक का इलाज निःशुल्क होने के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। जानकारी को प्रभावी बनाने के लिए विद्यार्थियों को योजनाओं एवं यातायात नियमों से संबंधित पम्पलेट भी वितरित किए गए।

Related posts

समाधान ऑनलाईन के प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करें – कलेक्टर समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

कलेक्टर ने किया दिव्यांग ई-लाईब्रेरी का निरीक्षण

Reva India News

पैरामेडिकल स्टॉफ को दिया गया एनटीईपी प्रशिक्षण

Reva India News

Leave a Comment