Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जैव विविधता क्विज़ का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

मण्डला 5 अक्टूबर 2021

मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता क्विज़ का जिला स्तरीय आयोजन रानी अवंती बाई विद्यालय के सभागृह में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक मंडला देवसिंह सैयाम, कलेक्टर हर्षिका सिंह, डीएफओ कमल अरोरा, जिला शिक्षा अधिकारी, आईएफएस वरुण यादव की उपस्थिति में संपन्न हुआ। विधायक मंडला देवसिंह सैयाम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में बताया। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने विद्यालय में पाठ्यसहगामी प्रतियोगिताओं को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के लिए उपयोगी बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता के सूत्र बताए एवं सहभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। डीएफओ कमल अरोरा ने जैव विविधता के आयोजन की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए जल ,जंगल ,जमीन और जैव विविधता के विभिन्न पहलुओं से विद्यार्थियों को परिचित कराया। आईएफएस वरुण यादव ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विषय में अवगत कराया। विद्यार्थियों से वन टू वन चर्चा की।

जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि प्रतियोगिता से प्राप्त अनुभव को अन्य विद्यार्थियों के साथ भी बांटे। प्रतियोगिता में क्विज मास्टर की भूमिका में अखिलेश उपाध्याय एवं राजेश क्षत्री की अहम भूमिका रही। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भारत ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ,द्वितीय स्थान ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं तृतीय स्थान शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मंडला ने प्राप्त किया ।इस आयोजन में रेंज ऑफिसर श्रीमती ललिता तिवारी उपाध्याय, प्रशांत श्रीवास्तव ,संतोष इंदौर संजय सिगौर ने विद्यार्थियों से मोटिवेशनल बात की। क्विज के आयोजन में ऑफलाइन लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें जिले के शासकीय अशासकीय विद्यालयों ने सहभागिता की ।प्रतियोगिता संयोजन में एसडीओ फॉरेस्ट रंधावा, लतिका उपाध्याय, राघवेंद्र गौतम , रोहित पांडे, अंकुश चौरसिया महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लिखित परीक्षा का मूल्यांकन कार्य सहायक संचालक मदन झारिया के संयोजन में राकेश चौरसिया, एसपी साहू ,मणिकांत पटेल में संपन्न हुआ।इस आयोजन में  विजेता टीम को राज्यस्तरीय प्रतियोगीता  में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा। इस आयोजन में विकास खंड शिक्षा अधिकारी मंडला, एपीसी मुकेश पांडे ,प्राचार्य रानी अवंती बाई विद्यालय जय लक्ष्मी सोनी, प्रवीण वर्मा उपस्थित रहे ।प्रतियोगिता का संचालन अखिलेश उपाध्याय द्वारा किया गया।

Related posts

घुघरी विकासखण्ड के भ्रमण के दौरान सूर्या संकुल स्तरीय संगठन के कार्यालय का निरीक्षण  

Reva India News

माध्यमिक शाला डोंगरगांव में छात्र-छात्राओं ने पोस्टर एवं नारों के माध्यम से स्वच्छता का महत्व बताया

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 13 फरवरी 2023

Reva India News

Leave a Comment