Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

“मैं हूँ अभिमन्यु” अभियान: जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मंडला 25 सितंबर 2025

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर मंडला पुलिस ने जिले में “मैं हूँ अभिमन्यु” अभियान के तीसरे संस्करण की शुरुआत की है। यह विशेष जागरूकता अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के तहत थाना कोतवाली, थाना महाराजपुर, महिला थाना और महिला सुरक्षा शाखा की टीमों ने शारदीय नवरात्र के मौके पर बालक छात्रावास एवं चिलमन चौक, श्री हनुमान मंदिर, पड़ाव गल्ला मंडी मंडला में पुलिस अधिकारियों ने युवाओं से नशे से दूर रहने और नशा मुक्त समाज बनाने में सक्रिय भागीदारी की अपील की। साथ ही महिला सुरक्षा, लैंगिक समानता, घरेलू हिंसा की रोकथाम और बालिकाओं को सुरक्षित एवं समान अवसर उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

अभियान के संदेश पोस्टर, बैनर और कट-आउट के माध्यम से भी साझा किए गए। विद्यार्थियों को समाज में सह-अस्तित्व और सभ्य वातावरण निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी श्रीमती आरती धुर्वे, उप निरीक्षक श्रीमती प्रीति वर्मा, श्रीमती भाविका मसकोले, श्रीमती आकांक्षा उरमालिया, प्रधान आरक्षक श्री तोप सिंह, आरक्षक श्री इंद्र कुमार यादव सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

Related posts

पंचायतों में शुरू किए गए पुस्तकालयों का अधिकाधिक लाभ लें आमजन – कलेक्टर जिले भर की पंचायतों में हुआ पुस्तकालयों का शुभारंभ  

Reva India News

जनसुनवाई में सुनी गई 61 आवेदनों की समस्या

Reva India News

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्त पेंशन योजना का लाभ लें

Reva India News

Leave a Comment