Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जगन्नाथ स्कूल में स्कूटी वितरण का लाइव प्रसारण

मंडला, 19 सितम्बर 2026

शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में छात्र-छात्राओं के लिए स्कूटी वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकडे ने विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत एवं लगन के साथ अध्ययन कर अधिकतम अंक प्राप्त करने का आह्वान किया।

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कल्पना नामदेव ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों कृषि संकाय के छात्र माखन भावरे एवं कला संकाय की छात्रा श्रेया रजक को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बोर्ड परीक्षा प्रभारी बी.के. चौरसिया, शिक्षक नत्थू सिंह घोसी, दिलेन्द्र सिंगोर, छात्रावास अधीक्षक दशरथ कुशराम एवं मोहिनी कुशराम सहित विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। उपस्थित शिक्षकों एवं अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की।

Related posts

हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी

Reva India News

सीएम डैशबोर्ड के इंडीकेटर्स को गंभीरता से लें – कलेक्टर

Reva India News

आजादी का अमृत महोत्सव’ के अवसर पर साईकिल रैली का आयोजन राज्यसभा सांसद ने दिखाई हरी झंडी  

Reva India News

Leave a Comment