Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अर्हता तिथि 1 अक्टूबर के मान से निर्वाचक नामावली का प्रकाशन

मंडला 25 सितंबर 2025

निर्वाचन आयोग के निर्देशों के पालन में अर्हता तिथि 1 अक्टूबर के मान से निर्वाचक नामावली तैयार कर प्रकाशन किया जाना है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया है कि ऐसे सभी अग्रिम आवेदन जो अर्हता तिथि 1 अक्टूबर के मान से 30 सितम्बर तक प्राप्त होंगे उनका निराकारण अर्हता तिथि के रूप में ईआर डाटाबेस में अद्यतन किया जावे एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा परिवर्धन, निरसन और संशोधन की पूरक सूची तैयार कर रिकार्ड में रखी जावे। 9 अक्टूबर को निर्वाचक नामावली का डाटा फ्रीज कर दिया जावेगा। इसलिए सभी लंबित फार्म 6, 7 एवं 8 का शत-प्रतिशत निराकरण डाटा फ्रीज करने के पूर्व कर लिया जावे। 9 अक्टूबर से 10 अक्टूबर में मध्य ईआरओ नेट के प्रिंटिंग टूल से निर्वाचक नामावली (फोटो रहित) की पीडीएफ जनरेट करने का कार्य संपादित करने के उपरांत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाईट पर पीडीएफ फाईल बनाकर अपलोड की जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जावे, ताकि 10 अक्टूबर को निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया जा सके।

Related posts

ग्राम लिमरूआ की भूमि हेतु दावा/आपत्ति 18 जून तक प्रस्तुत करें

Reva India News

वन स्टॉप सेंटर मण्डला द्वारा शक्ति अभिनंदन अभियान

Reva India News

प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेन्टिसशिप मेला 11 नवंबर को

Reva India News

Leave a Comment