Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

श्रम विभाग में पारदर्शिता और सुशासन सुनिश्चित करने के लिए उत्तरा प्रणाली को मिली स्वीकृति

मंडला 25 सितंबर 2025

श्रम मंत्री श्री प्रह्लाद पटेल ने श्रम विभाग के लिए यूनिवर्सल ट्रांसपेरेंट ट्रैकिंग ऑफ एप्लीकेशन्स एंड रिस्पॉन्सेस प्रणाली को स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन एवं निर्देश में यह निर्णय लिया गया है, जो कि श्रम विभाग में सुशासन एवं पारदर्शिता की दिशा में एक बड़ा कदम है।

उत्तरा प्रणाली का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक शासकीय सेवक की डिजिटल इंस्टेंस उपलब्ध कराना है, जिसे कोई भी नागरिक कभी भी देख सकेगा और संपर्क कर सकेगा। इस प्रणाली के माध्यम से किसी भी सामान्य आवेदन और उसके उत्तर की स्थिति की सरलता से ट्रैकिंग की जा सकेगी। इसके माध्यम से नागरिकों के उत्तर पाने के अधिकार को व्यवहारिक रूप से लागू किया जाएगा। यह प्रणाली श्रम विभाग के कंट्रोल रूम से भी एकीकृत रहेगी, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली की निगरानी और कुशल संचालन सुनिश्चित होगा। इस प्रणाली के तकनीकी विकास का कार्य राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा किया जाएगा और आगामी तीन माह में इसे पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। श्रम मंत्री ने कहा कि उत्तरा प्रणाली श्रम विभाग में ई-गवर्नेस का नया अध्याय जोड़ेगी, जिससे आम नागरिक और विभाग के बीच विश्वास और पारदर्शिता और अधिक सुदृढ़ होगी।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 21 जुलाई 2022

Reva India News

हेलमेट अनिवार्यता पर सख्ती और जागरूकता साथ-साथ सड़क सुरक्षा को लेकर मंडला पुलिस सक्रिय, 15 दिवसीय हेलमेट अभियान शुरू

Reva India News

ध्वनि प्रदुषण का स्वास्थ्य पर प्रभाव

Reva India News

Leave a Comment