Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

समूह के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना जरूरी – मंत्री श्रीमती संपतिया उईके सेवा पखवाड़ा अंतर्गत आयोजित आजीविका फ्रेश मेला में पहुंची केबिनेट मंत्री

सेवा पखवाड़ा अंतर्गत आयोजित किये गए आजीविका फ्रेश मेला का शनिवार को समापन हुआ। समापन अवसर पर मध्यप्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके मेले में पहुंची। यहाँ उन्होंने आजीविका स्व-सहायता समूहों द्वारा लगाये गये उत्पादों के स्टालों का अवलोकन किया और समूह सदस्यों से इसकी जानकारी ली।


मंत्री श्रीमती उईके ने इस अवसर पर कहा कि स्व सहायता समूहों की बहनों द्वारा बहुत ही अच्छे प्रोडक्ट तैयार किये जा रहे हैं। यह देखकर प्रसन्नता होती है, हमारी सरकार समूहों के उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। भोपाल हाट हो अथवा सरस मेलों का आयोजन हो, सभी में स्व सहायता समूहों के प्रोडक्ट के स्टालों की बड़ी संख्या होती है। उन्होंने प्रोडक्ट बनाने के साथ-साथ पैकेजिंग और मार्केटिंग पर ध्यान देने की बात कही।


इस दौरान आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक श्री बीडी भैंसारे, जिला प्रबंधक श्री नीलेश दुबे, श्रीमती अंकिता मरावी, महिष्मति संकुल संगठन की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति दीक्षित, उपाध्यक्ष अजमेरू न्निशां, कोषाध्यक्ष श्रीमती मधु दुबे, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती अंजली मिश्रा सहित आजीविका मिशन के कर्मचारी सहित स्व सहायता समूहों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related posts

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए सम्मिलित प्रयास आवश्यक प्रेक्षकों ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक

Reva India News

जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 6 जनवरी 2022

Reva India News

 *पुलिस चौकी हृदयनगर थाना महाराजपुर की कार्यवाही*   *05 जुआ फड़ों पर पुलिस की रेड, 13 जुआरी जुआ खेलते पकड़े गए* 

Reva India News

Leave a Comment