Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पोषण माह के अंतर्गत आंगनवाड़ी में अभिभावक जागरूकता सत्र आयोजित

मंडला 29 सितंबर 2025

पोषण माह के ग्यारहवे दिवस में थीम अनुसार शिक्षक अभिभावक मीटिंग, स्कूल रेडीनेस अभियान के लिए सामुदायिक जागरूकता एवं 0-3 वर्ष के बच्चों के लिए अभिभावक सत्र का आयोजन विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, पर्यवेक्षकों एवं परियोजना अधिकारियों द्वारा उपस्थित माताओं एवं पिताओं के साथ आंगनबाड़ी केंद्र की अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गई। बच्चों को प्रतिदिन आंगनवाड़ी केंद्र भेजने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही अपने बच्चे की वजन, लंबाई व ऊंचाई के बारे में जानकारी रखना एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा दिये गये परामर्श ध्यान में रखने एवं उन्हे अपनाने को कहा गया। उम्र अनुसार बच्चों को संतुलित आहार उपलब्ध कराना। यदि बच्चा कुपोषित है तो संतुलित आहार पर ध्यान रखने को कहा गया। बच्चों के माइलस्टोन पर फोकस करना यानि उम्र अनुसार बच्चों की शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक विकास पर ध्यान रखने की बात बच्चों के माता-पिता को बताया गया। साथ ही अपार आभा आईडी (ऑटोमेटेड परमानेंट अकादमिक अकाउंट रजिस्ट्री) वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी तैयार कराने के लिए जानकारी दी गई।

Related posts

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की अनन्तिम सूची जारी

Reva India News

28 जुलाई को मंडला में आयोजित होगा युवा संगम मेला

Reva India News

मोहन कृषि केन्द्र पिण्डरई की अनुज्ञप्ति निलंबित

Reva India News

Leave a Comment